सहारनपुर। महिला शिक्षक संघ की आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह ने महिलाओं की शारीरिक फिटनेस पर उन्हें जागरूक होने का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने आपको पूरी तरह स्वस्थ रखें। जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह जिला कार्यकारिणी की शारीरिक फिटनेस संबंधी बैठक में बोल रही थी। बैठक में जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह एवं जिला महामंत्री श्रीमती मंजू लता शर्मा के नेतृत्व में महिला शिक्षक संगठन के कुछ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। मीटिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेष्वरी देवी,
उपाध्यक्ष कुमारी अर्चना, रोजी अरोड़ा, विनीता कश्यप, मीडिया प्रभारी श्रीमती बबली देवी ने प्रतिभाग किया एवं ब्लाक कार्यकारिणी गठन शीघ्र किए जाने एवं सभी पदाधिकारियों को महिला शिक्षक संगठन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। ब्लाक कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा अपने ब्लॉक के सम्मानित बीईओ को शिष्टाचार भेंट करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई। हरियाली तीज के अवसर पर सभी बहनों ने एक दूसरे को बधाई दी।