Skip to main content

सपा लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी घोषित



सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चैधरी रूद्रसैन ने कहा कि समाजवाद चिंतक लोहिया के आदर्शाे को अपनाकर पार्टी कार्यकर्ता अपने दायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें। जिला अध्यक्ष चैधरी रूद्रसैन आज यहां अंबाला रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर सपा लोहिया वाहिनी की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने सभी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आहवान करते हुए कहा कि डॉक्टर लोहिया के आदर्शों को अपनाकर मिशन 2022 की तैयारियों में वह जी जान से जुट जाएं। 

पूर्व राज्य मंत्री सरफराज खान एवं सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन लियाकत अली एंव वरिष्ठ नेता मजाहिर राणा ने कहा कि मिशन 2022 में सफलता का लक्ष्य निर्धारित कर पार्टी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में लग जाएं, क्योंकि युवा शक्ति के बल पर ही हर सफलता को प्राप्त किया जाता है और युवा फ्रंटल संगठन पार्टी के जीत मजबूती का आधार होते है।ं इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निभाने का कार्य करें, 

जिससे कि पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित ने पार्टी पदाधिकारियों को आष्वस्त करते हुए कहा कि जिस विष्वास के साथ उन्होंने कार्यकारिणी के पदाधिकारी घोषित किए हैं, वह निश्चित रूप से पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे। जिला अध्यक्ष अर्जुन पंडित ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि नवाब अब्बासी को जिला महासचिव, विशु त्यागी, ललित यादव, रोबिन यादव, नदीम अली, वसीम राणा को जिला उपाध्यक्ष बनाया है, 

जबकि रोहित शर्मा, नितिन गौतम, शिवा, विशाल शर्मा, रोहित शर्मा, हर्षलू शर्मा, रविकांत यादव, सचिन यादव को जिला सचिव बनाया गया है। इरतजा हसन, शुभम सैनी, नितिन ग्रेवाल, फरमान मलिक, जतिन यादव को सदस्य बनाया है। इसके अलावा मोहित पसरिचा को मीडिया प्रभारी तथा मोहित त्यागी को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान चैधरी प्रवीन बान्दुखेड़ी, जिला उपाध्यक्ष सोनू चैधरी, महिला जिलाध्यक्ष मजहबी खान, जिला सचिव कुलदीप यादव, फैसल सलमानी आदि मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...