संचारी रोग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें - जिलाधिकारी
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि संचारी रोग के नियंत्रण के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू और दूसरी बीमारियों को रोकने के लिए निरंतर फाॅगिंग किया जाए। उन्होंने कहा क्षेत्रों में जहां भी पानी जमा है वहां तत्काल पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा जिन विभागों का कार्य खराब होगा उस विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए।
अखिलेश सिंह आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग और दस्तक अभियान के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनको सुपोषित करने की दिशा में कार्य किया जांए। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर 2020 से 31 अक्टूबर 2020 तक चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी अंतर भ्रमण कर संचारी रोग से बचाव के लिए आम जन को जानकारी उपलब्ध कराएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी0एस0 सोढी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 111 कुपोषित बच्चे चिन्हित किये गये। जिनमें से 22 अतिकुपोषित बच्चों को एन0आर0सी0 में भर्ती कराया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 2255 सूकर पालकों की बैठक करायी गयी। जिसका लक्ष्य 3161 है। सिंचाई विभाग द्वारा 2901 झाडियों की कटाई करायी गयी जिसका लक्ष्य 3564 है। चूहां एवं छछून्दर रोकथाम हेतु 286 बैठकें की गयी। जिसका लक्ष्य 374 का था। उन्होने बताया कि नगर निगम द्वारा 70 वार्डों में नालियों में सफाई का कार्य किया जा चुका है।
जिसका लक्ष्य 70 है। पंचायती राज विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 211000 शौचालयों का निर्माण पूर्व मंे किया जा चुका है। कुल 2072 नालियांे की साफ-सफाई करायी गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस0बी0सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 बी0एस0सोढी, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, परियोजना निदेशक दुष्यन्त कुमार, उप जिलाधिकारी नकुड हिमांशु नागपाल, एसडीएम (सदर) अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी देवबन्द राकेश कुमार, तथा संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।