जीवन की एक घटना ने महर्षि वाल्मीकि को बदल कर रख दिया - अपर जिलाधिकारी
सहारनपुर। महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री विनोद कुमार ने कहा कि जीवन की एक घटना ने महर्षि वाल्मीकि को बदल दिया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि सनातन धर्म परंपरा की भक्ति व ज्ञानमार्गी दोनों ही शाखाओं के महान ऋषियों में उनका नाम आदर से लिया जाता है। वैष्णव संप्रदाय में उन्हें विष्णु भगवान का प्रिय कहा गया है और उन्हें ही श्री राम नाम को पूरी दुनिया में पहुंचाने का श्रेय जाता है।
विनोद कुमार आज यहां जनमंच सभगार में महर्षि वाल्मीकि जयंति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गयी। भगवान श्री राम के जन्म से लेकर शादी, वन गमन, सीता हरण, लंका दहन, रावण मरण, पुनः अयोध्या आगमन पर बच्चों द्वारा प्रस्तुती दी गयी। इस मौके पर महापौर श्री संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, एसडीएम सदर श्री अनिल कुमार सिंह तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।