Skip to main content

कोविड-19 की जांच में स्वास्थ्य विभाग तेजी लाये: जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में चिकित्साधिकारियों की बैठक लेते डीएम



सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण पाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सैंपल जांच में और तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों की संख्या अधिक है वहां सैंपल जांच को अभियान के रूप में लिया जाए। उन्होंने देवबंद क्षेत्र संक्रमण जांच बढ़ाये जाने के भी निर्देश दिए।


अखिलेश सिंह आज यंहा कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका, सभासद, चैयरमैन आदि का इस कार्य में सहयोग लिया जाये। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट और विकास भवन में आने वाले आगुंतकों की भी कोविड-19 की जांच कराई जाए। उन्होने जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को निर्देश दिये कि सोडियम हाईपो क्लोराईड का लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में छिडकाव कराएं।


उन्होंने कहा कि सोडियम हाईपो क्लोराईड के छिडकाव के लिए लोगों को विशेषकर ग्रामीणों को जागरूक करें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कोविड-19 के कार्यों में ड्यूटी में पूर्ण स्वस्थ लोगों को लगाएं। ऐसे लोगो को कोविड-19 से दूर रखा जाए जो पहले से किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रवर्तन का कार्य विशेष जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाइड लाईन का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।


उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने वालों से दण्ड वसूला जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो नियमों का पालन नही करते उन दुकानदारों का चालान करवाया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिए बने कानूनों के अंतर्गत धाराओं में उल्लघंन करने वालों को दण्डि़त किया जाए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ए0के0त्रिपाठी ने अवगत कराया कि कूडा शहर से बाहर टपरी के पास डाला जा सकता है।


जिलाधिकारी ने कहा कि यह देखा जाना आवश्यक है कूडा मिट्टी मे दबाने के बाद बदबू न फैलने पाए। किसी को कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस0बी0सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रदीप कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, उपजिलाधिकारी, सदर अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अविनाश, जिला पंचायतराज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जिला मलेरिया अधिकारी डा0 शिवांका गौड तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।


Popular posts from this blog

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...