सहारनपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम को किए जा रहे अथक प्रयासों में लगे प्रशासनिक अध्किारियों व कर्मचारियों के अवकाशों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गयी है। केवल चिकित्सा के अवकाश में छूट रहेगी। जिलाध्किारी अखिलेश सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि संक्रमण की रोकथाम व अन्य व्यवस्थाओं में लगे जनपद के समस्त अध्किारियों व कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध्ति किये जाते है। केवल चिकित्सा अवकाश में छूट रहेगी, जिनके पूर्व से अवकाश स्वीकृत है, उन्हें तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। रिपोर्ट: आरिफ अंसारी
जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए। व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...