Skip to main content

अपर्णा गुप्ता ने दी बच्चों को आगे बढ़ने कि शीख...

सहारनपुर। एस पी ट्रेफिक अपर्णा गुप्ता ने  पेपर मिल रोड स्थित जय हिंद पब्लिक स्कूल में यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात माह में स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी ट्रेफिक अपर्णा गुप्ता, सीओ सदर रजनीश कुमार उपाध्याय, ने  मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी ट्रैफिक अपर्णा गुप्ता ने कहा कि बच्चे यातायात के नियमों को सीख कर अपने जीवन में शामिल करें तो उसका काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आप स्वयं को ऐसा बनाएं ताकि दूसरे लोग आपके ऊपर आप से ज्यादा विश्वास करे।


उन्होंने जीवन में अनुशासन अपना कर आगे बढ़ने का भी आह्वान किया। अपर्णा गुप्ता ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण सुना कर छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। सीओ सदर रजनीश कुमार उपाध्याय ने कहा कि बच्चों को अपनी आदत बदलनी पड़ेगी। अच्छा व्यवहार सीखना पड़ेगा। जैसा व्यवहार अपने घर में करते हैं वैसा ही व्यवहार सभी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की भी मोहताज नहीं होती। आपके अभिभावक आपको अच्छे स्कूल में पढ़ा सकते हैं। परंतु उसके लिए मेहनत आपको स्वयं करनी पड़ेगी। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।


इस अवसर पर प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान, यातायात प्रभारी पवन कुमार तोमर, शिक्षक नेता डॉ अशोक मलिक,  स्कूल के डायरेक्टर बालेश्वर त्यागी,  प्रधानाचार्य संजय वर्मा, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, नकली राम उपाध्याय, ताजीन हयात, कनिका वर्मा, सना हयात, अंकिता शर्मा आदि शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का  संचालन मोनिका शर्मा व ज्योति वासुदेव ने किया।


Popular posts from this blog

भाकियू (तोमर) ने एक पंचायत कर लगाया पुलिस व बिजली विभाग पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप

जनपद मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन तोमर के हजारों की संख्या में किसान छपार टोल फ्री करते हुए पंचायत की ओर कूच किया वहीं गुस्साए कार्यकर्ताओं ने ब्लाक परिसर के सामने घंटों रोड जाम किया वही भाकियू तोमर के जिला अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कृषि काले कानून वापस हो ओर  जनपद में पुलिस विभाग की कार्यशैली बहुत खराब हो चुकी है जिसके चलते किसानो में भारी रोष है और बढ़ती महंगाई जैसे बिजली की बढ़ी दरे ओर डीजल पेट्रोल की बढ़े दरे किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहे है इन्हें कम की जाए।  व भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा गन्ने का भाव 450 प्रति कुंटल हो और किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए वह किसानों के गन्ने का भुगतान मय ब्याज सहित जल्द से जल्द कराया जाए उत्तर प्रदेश में आवारा पशुओं की जनसंख्या बढ़ती जा रही है वह किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं इसका समाधान कराया जाए और कस्बा पुरकाजी में नशा और सट्टेबाजी का खेल जोरों शोरों से चल रहा है उस पर रोक लगाई जाए जनपदों के थाने में किसान और आम जनता का प्रति व्यवहार ठीक नहीं है इसमें सुधार कराया जाए चौधरी संजीव तोमर ने कहा अ...

पुरानी पेंशन बहाली के लिए मोमबत्ती जलाकर आवाज़ उठाएंगे कर्मचारी

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के ज़िला अर्जुन सिंह त्यागी ने विकास भवन में महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक में ये निर्णय लिया गया कि लखनऊ प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा के आह्वान पर   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महासंघ के पदाधिकारी व सदस्य मोमबत्तियां जलाकर आवाज बुलंद करेंगे। 4 व 5 अक्तूबर सायं को राज्य कर्मचारी अपने-अपने आवास,भवन पर मोमबत्ती जलाकर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करेंगे और सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।  और बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गोरखपुर सांसद थे तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डा० मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का अनुरोध किया था। अब वह स्वयं मुख्यमंत्री हैं  प्रदेश के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कराएं। मुख्यमंत्री आसीन होने के उपरांत उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ में दिनांक 19 फरवरी 2020 इको गार्डन लखनऊ में वादा निभाओ रैली के माध्यम से ज्ञापन प्रस्तुत किया था। वर्ष 2019-20 में कोविड-19 महामारी में जन सेवा में व्यवस्था के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। प्...

आंखों की रोशनी तेज करने के लिये करें ये खास व्यायाम

आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए यह जिम्मेदारी बनती है कि हम इनका बखूबी ख्याल रखें। आंखों का स्वास्थ्य असंयमित और अनियमित जीवनशौली के कारण बिगड़ता है। अक्सर यह देखा गया है कि उम्र के साथ ही हमारी आंखों के आस-पास की मांसपेशियां अपना लचीलापन खोने लगती हैं और कठोर हो जाती है। आंखें तभी तक ठीक काम करती हैं जब तक उनकी कनीनिका, जलीय द्रव, ताल और ताल के पीछे रहने वाले द्रव्य स्वच्छ रहते हैं। इनमें से किसी के भी स्वच्छ न होने पर दृष्टि से संबंधित रोग हो जाते हैं। आंखों को किसी भी प्रकार के रोगों से दूर रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप आंखों से संबंधित योगा करें। जी हां, योगा एक ऐसी दवा है जिससे आंखों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इस व्यस्त जीवन में अक्सर लोग आपनी आंखों का खयाल नहीं रख पाते। नींद कम लेना, लगातार नजला-जुखाम रहना, धुआं और धूल वाले स्थान पर रहना, आंखों की अच्छी तरह सफाई न करना आदि कई कारण हैं जिनसे आंखों की दृष्टि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए कुछ ऐसे व्यायाम हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने नेत्रों को स्वस्थ बना सकते हैं। पल्मिंग-  घंटो...